नालागढ़ (सोलन)। भगौड़ा करार दिए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीओ सेल की टीम के हेड कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल हाकम सिंह, जतिंद्र सिंह और दया सिंह ने आरोपी रवि कुमार पुत्र हंसराज निवासी घुम्मण जिला गुरदासपुर पंजाब को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2013 में भादंसं 279,337 व 338 के तहत मामला दर्ज है। नालागढ़ अदालत ने उसे 31 जनवरी, 2019 को भगौड़ा घोषित किया था। पीओ सेल की टीम लगातार इस आरोपी की धरपकड़ करने में जुटी हुई थी। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस के पीओ सेल ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया है।