कंडाघाट (सोलन)।
कंडाघाट में शराब के ठेके से हुई लूटपाट के मामले में पकड़े आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। चारों आरोपियों से पुलिस ने 60 हजार में से 39 हजार रुपये को हासिल कर लिए हैं। जबकि बाकी राशि के लिए पुलिस की पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब ठेके से बुधवार की देर रात सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट करते हुए 60 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। दूसरे ही दिन पुलिस ने सेल्समैन की शिनाख्त पर सोलन सपरून में ऑटो से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की थी।
इस बारे में एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 39 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बची राशि के लिए पूछताछ चल रही है।