फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग में कंप्रेशर ब्लास्ट मामले में दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बागवानियां स्थित एडीबल ऑयल निर्माता उद्योग के खराब कंप्रेशर को ठीक करते समय उसमें हुए धमाके के बाद इसकी चपेट में आए कंप्रेशर टीक करने वाले कंपनी के दो कर्मचारियों सहित पांच घायल लोगों में से दो ने दम तोड़ दिया। हादसा काफी भयावह था और इसने दो लोगों की जान ले ली है। इसमें कंप्रेशर दुरुस्त करने आए एक कर्मचारी और कामगार को काल का ग्रास बनना पड़ा है। हादसा शुक्रवार को हुआ था।
विज्ञापन

पैरामांउट पोलिश प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग बागवानियां के खराब पड़े कंप्रेशर को ठीक करने के लिए स्टारकूल कंपनी मोहाली से दो कर्मचारी इंजीनियर गुरचरण और गुरपिंदर उद्योग के मेनटेंनेंस विभाग के तीन कामगारों सुदेश, ऋषभ तथा दिनकर इसमें नाइट्रोजन भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उसमें जोरदार धमाका हुआ। इसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया लेकिन देर रात स्टारकूल कंपनी मोहाली के कर्मचारी गुरपिंदर और उद्योग के मेनटेंनेस विभाग के सुदेश ने दम तोड़ दिया। तीन अभी भी अस्पताल में दाखिल हैं। डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि इस हादसे के घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया है। तीन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें