फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कुछ ही दूर पड़ा था प्रापर्टी डीलर का शव

Sat, 17 Jun 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार, डी-ब्लाक में प्रापर्टी डीलर जगदीश चौहान (35) पुत्र बदन सिंह की शुक्रवार रात को घर के पास ही पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे लेन-देन का विवाद है। परिवारीजन का कहना है कि एक हत्यारोपी ने पुलिस से गलत मुखबिरी करके जगदीश को जेल भिजवा दिया था। इसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


भाई भंवर सिंह ने बताया कि जगदीश को शुक्रवार शाम छह बजे क्षेत्र का ही ओमप्रकाश उर्फ ओपी और पंक्षी उर्फ जगदीश ठेकेदार (दलेल नगर, एत्मादपुर) घर से बुलाकर ले गए थे। शनिवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित डिग्री कालेज के पास जगदीश का शव पड़ा मिला। सिर कुचलकर हत्या की गई थी। नजदीक ही उनकी बाइक खड़ी थी। 

पुलिस ने बाइक में मिले कागजात से उसके परिवारीजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी भूरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि मृतक जगदीश तीन बार जेल जा चुका था। एक बार चोरी का सामान भी उसके घर से बरामद हुआ था। एक बार लूट के मामले में जेल भेजा गया। एत्मादपुर से भी जेल गया था। 
विज्ञापन


आरोपी ओमप्रकाश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जगदीश से उसका लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वह उससे 50 हजार रुपये मांग रहा था। मना करने पर बच्चे को उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। रात को घर से ले जाने के बाद भी विवाद हुआ। इसी दौरान उसकी सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। यह भी बात सामने आई है कि ओमप्रकाश पुलिस का मुखबिर है। जगदीश को शक था कि ओमप्रकाश ने पुलिस से गलत मुखबिरी करके उसे पकड़वा दिया है। इस बात को लेकर ओमप्रकाश से उसका कई बार विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें