फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के रास्ते बाइक निकालने पर पिता पुत्र धुने

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत के रास्ते बाइक निकालने पर पिता-पुत्र की पिटाई
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के झिड़ीवाला डोलां में मंदिर में माथा टेकने के बाद खेत के रास्ते बाइक लेकर वापस घर लौट रहे पिता पुत्र की दो भाइयों ने जीजा के साथ रास्ता रोक धुनाई कर डाली। इससे पिता पुत्र चोटिल हो गए हैं। पुलिस में दर्ज तहरीर में हंसराज पुत्र सीताराम निवासी गांव झिड़ीवाला डोलां डाकघर रेडू़ तहसील नालागढ़ ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ मंदिर में शीश नवाकर राकेश के खेत के रास्ते से वापिस अपने घर जा रहे थे। जिस पर राकेश कुमार ने इनका रास्ता रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। कहने लगा कि खेत से बाइक को क्यों निकाली। राकेश कुमार और इसका भाई रामकुमार और जीता शिव कुमार तीनों ने मिलकर इन दोनों के साथ मारपीट की। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें