परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत बाइक और पिकअप में टक्कर होने से दो लोग चोटिल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार परवाणू के ओल्ड हाईवे में पिकअप को दूसरी दिशा से आ रहीं बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक संतोष कुमार और पीछे बैठे ज्ञान चंद को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी परवाणू वीरेंद्र चौहान ने मामले की पुष्टि की है।