फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में चिट्टे की खेप समेत दो गिरफ्तार, 12.11 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। चिट्टे के खिलाफ सोलन शहर में मुहिम शुरू हो चुकी है। पुलिस विभाग ने विशेष टीमों का गठन कर पार्कों समेत अन्य सुनसान जगहों पर दबिश अभियान छेड़ा है। इस कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहन पार्क में चिट्टे की खेप लेकर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से 12.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। इसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राहुल कौशल पुत्र मनोहर लाल निवासी दिग्गल तहसील अर्की के रूप में हुई है। यह रबौण में बतौर किरायेदार रहता है। दूसरे आरोपी की पहचान अखिल भारद्वाज पुत्र हरिचंद निवासी भट्टवाड़ी डाकघर कॉलोनी तहसील चिरगांव जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोहन पार्क में चिट्टे की खेप के साथ बैठे थे। इस बीच पुलिस की गश्त पार्टी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को आता देख दोनों अपना सामान समेटकर भागने की कोशिश करने लगे। शक होते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ है। इसमें अखिल भारद्वाज से 9.98 ग्राम और राहुल से 2.13 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं स्वापक औषधीय निवारक अधिनियम की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की तैयारी में है।

अमर उजाला ने पहले ही कर दिया था आगाह
शहर के सटे सुनसान इलाकों में चिट्टे का नशा होने का खुलासा अमर उजाला ने पहले ही कर दिया था। इसमें 27 जून को प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान आंजी के जंगल में चिट्टे का नशा करने के बाद अधजले नोट और अन्य सामग्री बरामद हुई थी। इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने के अगले दिन भाजयुमो और लक्कड़ बाजार एसोसिएशन ने अलग-अलग जाकर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपे थे। इसमें उन्होंने चिट्टे के खिलाफ मुहिम छेड़ने की मांग की थी और पुलिस के इस अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


आरोपियों से राज उगलवाएगी पुलिस : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी को रोकने में लगातार प्रयासरत है। छापेमारी और गुप्ता सूचनाओं के आधार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर चलें। बताया कि ऐसी कोई भी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ होगी। यह नशा कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई किया जाना था। इसका पूरा खुलासा पुलिस करेगी। इस कड़ी में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

चार हजार रुपये प्रति ग्राम तक कीमत
चिट्टे के तस्कर इसे ग्राम के हिसाब से सप्लाई करते हैं। एक ग्राम की कीमत साढ़े तीन से 4 हजार रुपये के बीच लगाई जाती है। चार हजार रुपये ग्राम बिकने वाला चिट्टे को इसके आदि तीन से चार बार इस्तेमाल कर लेते हैं। चिट्टे के लिए नोट और फॉयल पेपर का इस्तेमाल होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस नशे को तीन से ज्यादा बार लेने पर इसकी लत लग जाती है जिसे छोड़ पाना फिर आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें