कंडाघाट (सोलन)। शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट मुख्य बाजार में पिकअप की चपेट में आने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। जदारी गांव के रूपराम (80) सड़क पार कर रहे थे तो शिमला की तरफ जा रही खाली पिकअप नंबर एचपी-64 -8615 के पिछले टायर की चपेट में आ गए। उन्हें सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया। एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों ने यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। एनएच के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। इससे हादसों में कमी आएगी।