सोलन बाईपास में दो युवकों
से पकड़ा 15.73 ग्राम चिट्टा
पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचे आरोपी, मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बाईपास सोलन में पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से चिट्टे की खेप बरामद की है। जिसमें पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवक सोलन के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सोलन बाईपास के समीप पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस ने एक कार को तलाशी के लिए रोका, जिसमें दो युवक सवार थे। वहीं, जब पुलिस ने गाड़ी और युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद किया। जब इसका वजन किया गया तो यह 15.73 ग्राम निकला। पुलिस ने चिट्टे को जब्त कर जतिन निवासी मालरोड और हरीश निवासी बजरोल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जहां से पुलिस उक्त आरोपियों के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी। उधर, एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।