फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों की गड्डी थमा व्यक्ति से ऐंठे नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। लोगों को कागज की गड्डी दिखाकर पैसे देकर उनकी नकदी और मोबाइल के साथ अन्य सामग्री उड़ाने वाले दो ठगों को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दबोच लिया। ये दोनों आरोपी एक व्यक्ति को झांसा देकर उसके 9000 रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। अपने हाथों में कागज की गड्डी वाले रुमाल को थमा कर चले गए। व्यक्ति भी इसमें पैसे जानकर बैंक में इन्हें जमा करवाने गया लेकिन यहां कागज ही उसके हाथ लगे। उसने तुरंत पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर सोना तहसील आमला जिला बरेली यूपी यूको बैंक गया। उसने 8500 रुपये निकाले और इसे जमा करवाने के लिए वह केनरा बैंक की शाखा पहुंचा जहां इसे दो लोग मिले। उन्होंने इससे कहा कि उनके पास दो लाख रुपये हैं और उनमें इस समय 30 हजार रुपये की जरूरत है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सुभाष कुमार ने कहा कि वह इससे अपने पैसे देने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन


उसने कहा कि वे उनके दो लाख रुपये रख लें और अपने पैसे और मोबाइल उन्हें दे दें। उसे न जाने क्या हुआ कि उसने अपने 9000 रुपये और मोबाइल उन्हें दे दिया और दो लाख के नोटों के बंडल वाले रुमाल को ले लिया और इन्हें जमा करवाने बैंक में गया। वहां उसने देखा कि उसमें नोटों की गड्डी की जगह कागज लपेटकर रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुड्डू पद्दर निवासी गांव मोहन नगर तहसील व जिला समस्तीपुर बिहार और नितेश कुमार निवासी गांव, डाकघर व तहसील कोटवा जिला मोतीहारी बिहार को गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है। रिमांड के दौरान इनसे ठगी के अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें