फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेरोंवाल में तेज रफ्तार कैंटर ने बस को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एक तेजरफ्तार कैंटर ने सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। यह हादसा मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2:45 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक रोपड़ से वाया घनौली होकर ढेरोंवाल से नालागढ़ की ओर एक बस आ रही थी कि इस दौरान नालागढ़ की ओर से जा रहे एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर बस चालक और लोगों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मक्खन सिंह ने बताया कि बस लेकर रोपड़ से चला और वाया घनौली होकर ढेरोंवाल से होता हुआ नालागढ़ की ओर जा रहा था। जब यह ढेरोंवाल से थोड़ा आगे पुल के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से उसी समय एक कैंटर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बस में बैठी सवारियां चोटिल हो गईं। इनमें दो पुरुष और दो महिलाओं को अधिक चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें