फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विबग्योर प्रिटिंग पैकेजिंग उद्योग के गोदाम में आग से एक व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। बरोटीवाला थाना के तहत दमोह वाला हरिपुर रोड पर स्थित विबग्योर प्रिंटिंग पैकेजिंग उद्योग के प्रिंटिंग गोदाम में ओवरहीट होने के कारण से आग लग गई। इसमें पर मशीन पर कार्य कर रहे 22 वर्षीय मनीष निवासी सूरजपुर आग चपेट में आने से झुलस गया।

कार्यरत मजदूरों आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निश्मन विभाग को दी। इसके बाद घायल व्यक्ति को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी देवेंद्र एटा ने बताया कि उद्योग में आग बुझाने के यंत्र पर्याप्त थे या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर उद्योग नियम पूरा नहीं करते हैं जिसकी वजह से ऐसे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें