फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक की हत्या के इरादे से आए थे नाकाबपोश, नहीं छेड़ा ज्वेलरी और कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के इरादे से आए थे नकाबपोश, नहीं छुए नकदी-गहने
विज्ञापन

स्कूल संचालक की हत्या मामले में घर का सामान बिखेर कर पुलिस जांच को भटकाने का किया प्रयास
छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में वायरल वीडियो पर स्कूल एमडी को मिली थी पुलिस से क्लीन चिट
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। खरूणी में निजी स्कूल में हुए निर्मम हत्याकांड में नकाबपोश हमलावर शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी को मौत के घाट उतारने के इरादे से ही घर में पहुंचे थे। हमलावरों ने स्कूल एमडी को मौत के घाट उतार दिया लेकिन हमलावरों ने घर में रखी गहनों और नकदी से छेड़छाड़ नहीं की। वारदात को अंजाम देने के बाद वे थोड़ा सा सामान बिखेरने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है कि यदि यह हत्याकांड लूट के इरादे से होता तो आरोपी मकान में गहने-नकदी नहीं छोड़ते। हत्या सिर्फ स्कूल एमडी की हुई जबकि उनकी धर्मपत्नी घायल है। वहीं बेटे के हाथ पैर बांध कर उसे कमरे से बाहर निकलने ही नहीं दिया गया। हाल ही में स्कूल के एमडी भगतराम सैणी पर शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। इस मामले में उन्हें पुलिस से लंबी जांच के बाद क्लीन चिट मिला और किसी ने भी पुलिस के सामने बयान नहीं दिया। पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है और सीसीटीवी भी खंगाल रही है। हत्याकांड के बाद पुलिस हत्या की वजह ढूंढने का प्रयास कर रही है। जब रविवार रात भारी बारिश हो रही थी तो हमलावरों ने उपयुक्त समय हत्याकांड के लिए चुना। हत्याकांड के बाद नकाबपोश हमलावरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस को गहने और नकदी मिली है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया जिन्होंने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस जांच आगे बढ़ाने के लिए घायल पत्नी ज्योत्सना के बयान देने की हालत में आने का इंतजार कर रही है। जांच कर रही है पुलिस : एसपी
विज्ञापन

एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि मर्डर की मुख्य वजह का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। पुलिस को मौके पर गहने और नकदी मिली है। नकदी-गहनों की जानकारी बेटे और रिश्तेदारों को नहीं है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें