फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में नाके पर पकड़ी गाड़ी से खैर के 11 मोछे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। वन तस्करों की धरपकड़ के लिए गई टीम के वाहन को टक्कर मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो इसमें 11 खैर के मोछे और लोहे की आरी बरामद की गई। टीम ने लकड़ी और वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी बद्दी लेख सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव तोडो डाकघर मसूलखाना तहसील कसौली, सोलन ने बताया कि उन्हें रात्रि में वन रक्षक से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में केंदूवाल की तरफ से दासोमाजरा बद्दी शीतलपुर की ओर खैर की अवैध लकड़ी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एक टीम इस गाड़ी को पकड़ने के लिए कल्याणपुर गांव पहुंची तो एक स्कॉपियो गाड़ी वहां आई।
विज्ञापन


इसे रुकने का इशारा किया गया। वाहन में गुरमुख सिंह उर्फ गुम्मा और बंटीनिवासी गांव निचला मलपुर तहसील बद्दी सहित एक अन्य व्यक्ति बैठा था। इस वाहन को एक बाइक चालक एस्कॉर्ट कर रहा था। इसी दौरान स्कॉपियो वाहन के चालक ने दबिश देने पहुंची वन कर्मियों की टीम के वाहन को आगे पीछे कर टक्कर मारना शुरू कर दी। इस पर इन्होंने अपना वाहन पीछे कर दिया और स्कॉर्पियो चालक वाहन को वहां से भगा ले गया।
विज्ञापन


स्कॉपियो का पीछा कर कंटेनर डिपो के पास खड़ी मिली। वाहन में सवार सभी लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो चुके थे। वाहन की डिक्की चेक की गई तो उसमें 11 खैर के मोछों सहित लोहे की आरी मिली। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी और फॉरेस्ट एक्ट 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें