फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग में पहुंचा बद्दी में मारपीट का मामला

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद रात को बद्दी की एक दलित बस्ती पर हुए हमले का मामला राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार आयोग के दरबार में पहुंच गया है। आयोग एवं राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के राज्य सचिव राजकुमार महे ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय को निशाना बनाना और दलितों की आवाज दबाना न्यायोचित नहीं है। यह मामला एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

बद्दी के वार्ड एक स्थित गुरु रविदास मंदिर में आयोजित बैठक में चुनाव परिणाम निकलने के बाद रात को हुए इस हमले को शर्मनाक करार दिया है। कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी ऐसी घटिया मानसिकता के लोग अगर समाज में मौजूद हैं तो यह कैसी आजादी है। दलित बस्ती पर रात को हमला कर महिलाओं को घायल कर दिया गया, 18 कारों समेत तीन ट्रक तोड़ दिए गए फिर भी पुलिस प्रशासन मौन है।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से गाली गलौच करने के बाद उन पर पत्थर बरसाए गए। उन्होंने जिला पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट 2015 के तहत पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जाए। इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इस मौके पर विश्व मंडल के प्रदेश महासचिव हीर चंद, गुरु रविदास समाज सभा के भाग सिंह, पूर्व पार्षद तेजा राम, मंहिंद्र कौर, अंग्रेजो देवी, गुरभाग, गुरमेल, अशोक कुमार और शशी राम समेत भारी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


घायलों ने लगाया पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप
18 दिसंबर की रात हमले में घायल हुई महिलाओं और लोगों ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा हमला होने के बाद भी पुलिस की लचर कार्यशैली से वह आहत हैं। आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष है। वार्ड के लोगों सावित्री देवी, माया देवी, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, अंग्रेजों देवी और महिंद्र कौर ने कहा कि सत्ता के डर से पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही हैं। हमलावरों में भाजपा के लोग शामिल हैं जिसके चलते अभी तक आरोपियों को ढील दी जा रही है। दलित समुदाय ने दो टूक कहा कि अगर पुलिस और सरकार ने उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया तो समुदाय सड़कों पर उतरकर आंदोलन को विवश हो जाएगा।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कानून सब के लिए एक है और सब को न्याय का हक है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें