फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज पाइपों को चोरी करते रंगे हाथ दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत चोरी की सीवरेज पाइपों के साथ आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएच कार्यालय के नजदीक एक प्राइवेट स्कूल के सामने आईपीएच विभाग ने सीवरेज पाइपों को रखा था। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान की सूझबूझ के चलते शातिर चोरी को अंजाम नहीं दे पाए। इससे लाखों की पाइपों को चोरी होने से बचा लिया गया। चोरों ने ट्राला का नंबर बदलकर उसमें राजस्थान की नंबर प्लेट लगा रखी थी। चालक गुरमीत सिंह निवासी अमलोह रोड खन्ना लुधियाना, तारा, भंवर, शंकर व कुशाल राजस्थान ने लगभग 25 सीवरेज पाइपें ट्राले में लोड कर दी थीं। देर रात करीब 1 बजे शातिर सीवरेज पाइपों को ट्राले में भरकर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी पूर्ण चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें