बीसलपुर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बेहटी में गुरुवार शाम कुछ दबंगों ने महिला गेंदावती के घर पर पथराव कर दिया। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गेंदावती ने एसडीएम को बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके खेत से रास्ता निकाल लिया है। विरोध करने पर गुरुवार रात 10 बजे दबंगों ने गेंदावती के घर पर पथराव कर गालीगलौज की। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिलसंडा इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।