फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद डाला मोटरसाइकिल चालक, टायर के नीचे आने से मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस ने रौंदा बाइक चालक, टायर के नीचे आने से मौत
विज्ञापन

नालागढ़-बद्दी हाईवे पर हादसा, आनंदपुर साहब का रहने वाला था युवक
बाइक के पीछे बैठा ऊना निवासी युवक घायल
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर बागवानियां में एक निजी बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक संदीप शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा गांव बहरोली डाकघर मैहतपुर जिला ऊना ने बताया कि सोमवार सुबह वह और अमन वासुदेव पुत्र अशोक कुमार गांव रामपुर डाकघर नंगल तहसील आनंदपुर जिला रोपड़ पंजाब की बाइक पर सवार होकर नंगल से वर्धमान कंपनी बद्दी के लिए जा रहे थे। मोटरसाइकिल को अमन वासुदेव चला रहा था तथा जब यह बागवानियां के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से एक निजी बस नंबर एचपी-12सी-7993 तेज गति में आई और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क के किनारे जा गिरा तथा अमन वासुदेव वहीं सड़क पर गिर गया और बस के पिछले टायर के नीचे कुचला गया। हादसे के बाद अमन वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे भी इस दुर्घटना में चोटें आई हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है। बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है इसलिए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें