फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ एक गिरफ्तार, दो पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस ने सुबाथू के जाड़ला के समीप एक व्यक्ति को 607 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि अन्य दो व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी देवठी-जाड़ला पगडंडी के समीप गश्त पर थे। इसी दौरान तीन लोग पैदल आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस टीम को देखा तो वे मौके से पगडंडी के रास्ते भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। जबकि अन्य दो भागने में सफल हो गए। जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 607 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान कमलेश कुमार उर्फ कमलु निवासी गांव जाड़ला के रूप में की है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें