फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में तीन माह पूर्व हुए दुष्कर्म की जांच करेगी सोलन पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल में तीन माह पहले हुए दुष्कर्म की जांच करेगी सोलन पुलिस
विज्ञापन

हरियाणा की युवती ने दर्ज करवाया है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। करीब तीन माह पुराने हरियाणा की युवती के साथ चायल में दुष्कर्म मामले की जांच अब सोलन पुलिस करेगी। इससे पूर्व यह मामला हरियाणा में दर्ज था। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले हरियाणा की युवती चायल घूमने आई थी। इस दौरान उसके साथ आए युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों हरियाणा वापस चले गए। हरियाणा पहुंच कर युवती ने यह मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। इस पर कार्रवाई कर हरियाणा पुलिस ने मामले को सोलन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें