दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट थाना के तहत धर्मशाला से बाइक चुरा कर भागे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार जब ट्रैफिक इंचार्ज कांस्टेबल कमला वर्मा और कांस्टेबल दिनेश राणा हाईवे पेट्रोलिंग पर थे। पारनु चौक के पास बाइक पर दो लोग सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। जब उन्हें रोक कर पुलिस ने दस्तावेज दिखाने को कहा तो वे कागज नहीं दिखा पाए और भाग निकले।
इसके बाद पुलिस ने इनका पीछा करते हुए दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक पर पहले भी लूट को मामला दर्ज है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि युवकों ने बाइक धर्मशाला से चोरी की है। दोनों युवकों की पहचान मुहम्मद मुकिम जम्मू-कश्मीर और विक्की पानीपत के रूप में हुई है।