फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर कार से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
wine
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस ने देहरादून-कालाअंब एनएच मार्ग-07 में धौलाकुआं के समीप नाका लगाया था। इस दौरान आरक्षी खजान सिंह की टीम ने नाहन की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। कार को चंडीगढ़ निवासी नागेंद्र पुत्र हीरामनी चला रहा था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार में तीन बैग बरामद किए। इन बैग में 36 बोतल अवैध शराब रायल चैलेंज मार्का की बरामद कीं। डीीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि माजरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें