फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलूघाट में हमाम की चिंगारी से सुलगा मकान

विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के गांव खाली डाकघर पिपलुघाट में हमाम की चिंगारी से कच्चे मकान में आग भड़क गई। इससे मकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना श्यामलाल के घर में घटी। पीड़ित ने बताया कि लेंटर पर हमाम में पानी गर्म हो रहा था। इस बीच एक चिंगारी पास ही कच्चे मकान में जा लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। अग्निशमन प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर के अनुसार पिपलुघाट के पास खाली गांव के एक घर में आगजनी की घटना होने वाले नुकसान को अग्निशमन केंद्र अर्की के कर्मियों चालक कुलदीप कुमार, प्रशामक अशोक कुमार, अमर सिंह, गृह रक्षक प्रशामक प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना बहुत बड़ा रूप ले सकती थी। फायर इंचार्ज भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि गांव से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें