फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में कुते के काटने पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस थाना अर्की में पुलिस थाना अर्की में नवीन कुमार पुत्र बासु देव ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शाम को वह खैरघाटी से सामान लेकर अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में रमेश कुमार के कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे बाईं टांग पर काट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परवाणू में कामगार से मारपीट
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत सुनील कुमार निवासी गांव टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन ने रिपोर्ट की कि वह कनेर इलेक्ट्रानिक कनेक्शन कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान अरुण, विजु, विजय और अन्य ने इसके साथ गेट पर रोककर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

महिला पुलिस कर्मियों को मिली स्कूटी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुराने उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में माइक्रोटैक कंपनी के मालिक सुभाष गुप्ता ने महिलाओं के उत्साह वर्धन और सुरक्षा तथा जागरूकता के लिए पुलिस को दो स्कूटी प्रदान कीं। यह स्कूटी महिला सुरक्षा कर्मियों को सौंपी हैं। डीसी विनोद कुमार ने वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा कि स्कूटी से महिला सुरक्षा कर्मी कहीं भी मदद के लिए जल्द पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें