खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग ने दाड़ला और कुनिहार में छापेमारी कर 12 हजार का जुर्माना वसूला।
- फोटो : Demo Pic
खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग ने दाड़ला और कुनिहार में छापेमारी कर 12 हजार का जुर्माना वसूला। अधिकतर मामले घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करना और रेट लिस्टें न लगाने के थे।
जिला नियंत्रक यादवेंद्र निरीक्षक मंजू तथा श्याम भाटिया की संयुक्त टीम ने दाड़ला में कई होटलों ढाबों पर छापेमारी की। आधा दर्जन घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले पकड़ने पर 7 हजार जुर्माना वसूला गया।
सब्जी और करियाना की दुकानों में रेट लिस्टें न लगाने पर 5 हजार के चालान काटे गए। दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागीय टीम अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमों का अनुपालन करने की हिदायत भी दी।