फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चेक जमा करवाने आए व्यक्ति से लूट, धोखे से साढ़े छह हजार का चेक ले उड़ा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक जमा करवाने बैंक आए व्यक्ति से साढ़े छह हजार ठगे
विज्ञापन

पहले बैंक से चेक वापस लेकर दूसरे बैंक से खाते में चेक लगाकर लिया नकद
बैंक के सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद, दो-दो बैंकों को दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बैंक में चेक जमा करवाने आए एक व्यक्ति को झांसा देकर शातिर ने साढ़े छह हजार रुपये ठग लिए। आरोपी खाते में जमा होने के लिए जारी चेक को कैश करवाकर दो-दो बैंकों को भी चूना लगा गया। जानकारी के अनुसार प्रेमलता पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी तार फैक्टरी सोलन ने शिकायत की है कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। यहां से उसे 6500 रुपये वेतन चेक से मिली थी। यह चेक खाते में जमा होना था। उसने चेक अपने पति गोपाल कृष्ण को यूको बैंक में चेक जमा करवाने के लिए दे दिया। पति चेक जमा करवाने जब बैंक पहुंचे तो उन्होंने इसके लिए बैंक में पहले से मौजूद एक अनजान व्यक्ति की सलाह ले ली। अनजान व्यक्ति ने चेक के लिए आवेदन भरा और स्लिप काटकर छिपा दी। इसके बाद उसने गोपाल कृष्ण को चेक बॉक्स में डालने के लिए कह दिया। चेक बॉक्स में डालने के बाद जब गोपाल कृष्ण वापस घर आ गए तो आरोपी ने बैंक कर्मचारियों को धोखा देते हुए स्लिप दिखाकर ड्रॉप बॉक्स में डाले चेक वापस मांग लिया। बैंक कर्मचारियों ने बिना पड़ताल किए चेक वापस कर दिया। इसके बाद आरोपी दूसरे बैंक में चला गया जहां उसने बड़ी सफाई से खाते में जमा होने की लाइन को मिटा दिया और चेक कैश करवा लिया। दूसरे बैंक ने भी साढ़े छह हजार रुपये आरोपी को थमा दिए। इस घटना के करीब दो दिन तक जब खाते में कैश नहीं आया तो शनिवार को प्रेम लता बैंक पहुंची। इस पर बैंक प्रबंधन ने किसी भी तरह का चेक मिलने से साफ इंकार कर दिया। महिला के हंगामा करने पर बैंक प्रबंधन जांच में सहयोग के लिए तैयार हो गए। पीड़ित प्रेमलता ने बताया कि किसी अनजान ने उसके महीने भर का वेतन उड़ा लिया है। उसने सिर्फ उसके पति को ही नहीं बल्कि दो-दो बैंक कर्मचारियों को धोखा दिया है। महिला ने कहा कि बैंक प्रबंधन जांच में आनाकानी करता है तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी। वहीं यूको बैंक की प्रबंधक गीतू ने बताया कि महिला शिकायत लेकर बैंक आई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति बैंक में चेक की स्लिप लेकर आया था। इस वजह से बैंक कर्मचारियों को शक नहीं हुआ। जिस आरोपी को चेक दिया गया है उसकी तस्वीरें सीसीटीवी में आ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें