फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो शख्स ने मां-बहनों संग मिलकर उठाया वो कदम, बर्बाद हो गई पत्नी की जिंदगी

Sat, 04 Aug 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
dowry crime
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न हुई तो एक शख्स ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर ऐसा कदम उठा दिया कि महिला की जिंदगी बर्बाद हो गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। दहेज की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी मां और तीन बहनों के साथ मिल कर पत्नी के साथ मारपीट की और दहेज की मांग की। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना वुमन सेल की पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने पीड़ित मंदीप कौर की शिकायत पर उसके पति पवित्र सिंह, सास भजन कौर, ननद सुखविंदर कौर, जसपाल कौर और हरविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंदीप कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके मायके गांव रंगिया में है।

सितंबर 2014 को उसकी शादी गांव बहनोई कलां निवासी पवित्र सिंह के साथ हुई थी। मनदीप कौर के मुताबिक शादी के बाद ही उसके पति व अन्य आरोपियों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और अक्सर उसके साथ मारपीट करते। 1 मार्च 2017 को आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। मनदीप कौर मुताबिक तब से वह अपने मायके परिवार में रह रही है और उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रखी थी।
विज्ञापन


मनदीप कौर का आरोप है कि उसके पति ने उन्हें बिना बताए किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली। जब इस बात का पता उसे चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें