फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में एक घंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघट सोलन एनएच पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। इसमें पुलिस की प्राथमिक जांच में गलती कार चालक की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कंडाघाट एचडीएफसी बैंक के पास सोलन की ओर से आ रही तेजरफ्तारी कार ने बाइक को टक्कर को मार दी। इसमें बाइक सवार अमित शर्मा निवासी बद्दी को गंभीर चोटें आई हैं। इसे स्थानीय लोगों की सहायता से कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उक्त व्यक्ति को आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें