धर्मपुर (सोलन)। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत सुबाथू रोड मोहन बावड़ी के समीप किराये के मकान में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में करवाया गया है। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार अठारह वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ धर्मपुर-सुबाथू रोड पर मोहन बावड़ी में किराये के मकान में रह रही थी। जहरीला पदार्थ खाने से युवती को सुबह उल्टी होने लगी। इसे देखते हुए परिवार के लोग युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले आए।
यहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सोलन रेफर कर दिया गया जहां युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर नवीन झाल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।