फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओच्छघाट में बाइक सवार चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से 334 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार पुत्र हेमराज गांव शौहच, डाकघर निशानी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने ओच्छघाट में नाका लगा रखा था। इस दौरान मोटरसाइकिल नंबर एचपी-14ए-9372 वहां से गुजरा। पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चरस तस्करों व नशाखोरों पर लगाम कसने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें