फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट के चीणी में लाश ढूंढने पहुंची पुलिस ने खोदी कब्र और हाथ लगा कुता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के तहत वाकनाघाट-पपलोल सड़क पर चीणी-कुराघाट में झाड़ियों में पुरुष के कपड़े फेंकने और ताजा खुदाई होने को लोगों ने लाश को ठिकाने लगाने की कार्रवाई समझ लिया। इसके बाद पंचायत प्रधान को सूचना दी गई और प्रधान ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिस जगह खुदाई की गई थी उसके ठीक बगल में ही पुरुष के कपड़े फेंके गए थे।

कंडाघाट थाने में सूचना के बाद जब पुलिस वहां पहुंची और खुदाई की तो वहां एक कुत्ता दबाया मिला। लोगों ने शुक्रवार सुबह पंचायत प्रधान पौधना संजीव ठाकुर को पुरुष के कपड़े जूते झाड़ियों फेंके होने के साथ खुदाई करके कुछ दबाया होने की बात बताई। लोगों ने शव होने का संदेह प्रकट किया। इसके बाद पंचायत प्रधान ने तुरंत इसकी सूचना थाना कंडाघाट को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीआर गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस घटना की जांच के लिए घटना स्थल चीणी पहुंची तो घटनास्थल पर खुदाई करने पर पाया कि वहां किसी ने मृत कुत्ता दबाया हुआ है। सारा घटनाक्रम सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन पुलिस की खाली परेड हो गई। पंचायत प्रधान संजीव ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर आई थी। जांच के बाद कुत्ते के दबा होने का खुलासा हुआ है जिसके बाद पुलिस लौट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें