फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडोली में लावारिस शिशु मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। निचली हरिपुर संडोली गांव में एक घर के बाहर अनजान व्यक्ति नवजात शिशु छोड़ गया है। यह बच्चा कपड़े में लिपटा था। जैसे ही बच्चे के रोने की आवाज घर के मालिक ने सुनी तो उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। बच्चे का कोरोना टेस्ट और मेडिकल कराने के लिए बद्दी महिला पुलिस उसे पीजीआई ले गई है। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो बच्चे को गोद लेने वालों के महिला थाने में फोन आने शुरू हो गए। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मदद ली जा रही है। किसी ने बच्चे को हरमिंद्र सिंह के घर के गेट पर छोड़ दिया था। पहले इसके माता-पिता की पहचान का प्रयास किया गया। लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उन्होंने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें