कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत कालका-शिमला मार्ग पर बस और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। जबकि बस में सवार पांच सवारियों को चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार बस शिमला जा रही थी जिसकी सामने से आ रही एक आइटेन कार से टक्कर हो गई। सवारियों को जख्मी हालत में कंडाघाट अस्पताल लाया गया। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी बृज लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार चालक अनुज कुमार के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।