व्यक्ति ने पकड़ा 35 किलो चूरा पोस्त
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एआई वेब सेल ने कार्रवाई करते हुए 35.200 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया है। सूचना मिलने पर बद्दी पुलिस के एआई वेब सेल ने सोलन के कसौली तहसील के च्योणी गांव के आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके ट्रक से चूरापोस्त पकड़ा है। पुलिस थाना बद्दी में आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कार के चपेट में आने से बाइक सवार घायल
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट के पल्ली चौक पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल पंजेहरा लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।