फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस पर शिकायतकर्ता को धमकाने और कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सायरी के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक सोलन को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट/सोलन। तहसील कंडाघाट के कोट गांव के एक निवासी ने सायरी पुलिस थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार व धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक सोलन को भी दी है। उसने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न करने और उसे धमकाने का दावा किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस अधिकारी उसे एक स्थानीय निवासी के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संदीप कंवर ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई 2026 की शाम को एक स्थानीय व्यक्ति और उसके परिवार ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उसे मारने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उक्त व्यक्ति के परिवार ने पुलिस के सामने भी दुर्व्यवहार किया। 26 जुलाई को एएसआई ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर अपराधियों का बचाव करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया है। 22 और 26 जुलाई की पुलिस थाना सायरी की सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें