फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर से बिना लाइसेंसी बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोनहाट/शिलाई (सिरमौर)। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के घर की तलाशी के दौरान यह अवैध हथियार जब्त किया है। रोनहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध हथियार रखा गया है। पुलिस टीम ने गुमराह गांव निवासी सराम के रिहायशी मकान की तलाशी ली। बेड के नीचे एक सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक मिली। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संतराम कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शिलाई थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह बंदूक कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें