फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महाकाल कश्मीरपुर की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में मिस्सेवाल की टीम को 5 रनों से किया पराजित
विज्ञापन


खिल्लियां में हुई गुरमीत सिंह राणा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खिल्लियां पंचायत में गुरमीत सिंह राणा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कश्मीरपुर की महाकाल टीम ने कब्जा किया। फाइनल में महाकाल की टीम ने मिस्सेवाल को पराजित किया। महाकाल के प्रिंस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया।
खिल्लियां के मैदान में फाइनल मैच महाकाल कश्मीरपुरा व मिस्सेवाल के बीच हुआ। महाकाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में 45 रनों की लक्ष्य रखा। जवाब में मिस्सेवाल की टीम 40 रन ही बना पाई और 5 रनों के मामूली अंतर से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्यातिथि सनराइज पब्लिक स्कूल के एमडी कुलवंत राणा ने विजेता टीम महाकाल को क्लब की ओर से 31 हजार रुपये व ट्राॅफी और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। मझेड़ गांव के ज्योति बेस्ट गेंदबाज व अनुज बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हरमेश, युवक मंडल खिल्लियां के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें