संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कर्मचारी संघ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविकांत ने की। बैठक में अध्यक्ष ने गत दो वर्षों में में मिले सहयोग के लिए पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संघ का द्विवार्षिक कार्यकाल पूरा होने वाला है। इस वर्ष चुनाव होने हैं। कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव 24 सितंबर को होने निश्चित हुए हैं। यह चुनाव सुबह 8:30 से 10:30 तक आरएंड टीवी विंग और 11:00 से 5:00 तक शोध एवं प्रशिक्षण खंड में होंगे। चुनाव मत पत्रों से करवाएं जाएंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों से चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया ताकि संघ को एक मजबूत आधार मिले। संस्थान के कर्मचारियों को गेट मीटिंग के माध्यम से अन्य कई जानकारियां भी भी दी गई। जब तक नई कार्यकारिणी चुनकर नहीं आती, तब तक सभी पदाधिकारी कार्यवाहक सदस्य के रूप में कार्य करते रहेंगे।