पंजेहरा स्थित शिवालिक स्कूल में वार्षिक समारोह में नृत्य पेश करती हुई छात्राएं। संवाद
शिवालिक स्कूल पंजेहरा में मनाया वार्षिक समारोह
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्यातिथि का स्वागत स्वागत गीत के साथ किया गया। पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्लेवे, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रोली पोली, जूबी डूबी, रीमिक्स सॉन्ग, चक धूम धूम, पापा मेरे पापा, कृष्णा आदि गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पहली के बच्चों ने झांझर और जूती ले दे गानों पर नृत्य किया। दूसरी के छात्रों ने रीमिक्स सांग और बापू सेहत के लिए, तीसरी कक्षा के बच्चों ने नाती, चौथी के छात्रों ने बूमरो और राधा तेरी चुनरी गीत पर पांचवीं के छात्रों ने भंगड़ा किया। छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों ने कम शाह फनी डांस ढोली तारो, नाटी, कल्लो और हैवीवेट गानों पर नृत्य किया। नौवीं और दसवीं ने गिद्दा, प्लस वन के बच्चों ने भंगड़ा डाला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आठवीं की छात्राओं की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लघु नाटिका और हर हर शंभू गाने पर नृत्य रहा।