फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्कीमोड़ में सड़क पर फिर आईं दरारें, धंसने का खतरा

Sun, 13 Aug 2023 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कालका-​शिमला हाईवे पर चक्कीमाेड़ के समीप अस्थायी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
ट्रक समेत कैंटर की आवाजाही पर लगाई रोक
विज्ञापन

वैकल्पिक सड़कों से भेजे जा रहे वाहन, लग रही कतारें
एक अगस्त को भी ढह चुकी सड़क, हफ्ते बाद हो सकी थी सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ में फिर से सड़क पर दरारें पडऩी शुरू हो गई हैं। इससे यहां पर सड़क के धंसने का खतरा मंडराने लगा है। सड़क पर दरारें पड़ने के बाद बाद ट्रक समेत कैंटर की आवाजाही रोक दी गई। इससे हाईवे पर इन वाहनों की संख्या अधिक हो गई। ऐसे में रविवार जाम की स्थिति बन रही। चक्कीमोड़ से परवाणू और धर्मपुर की ओर सैकड़ों की संख्या में बड़े वाहन फंसे गए।
वहीं चक्कीमोड़ में दरारें पडऩे के बाद कालका की ओर जा रहे ट्रकों को डायवर्ट कर दिया गया। अब फिर से पिकअप, कैंटर, ट्रकों को कुमारहट्टी-नाहन होते हुए चंडीगढ़ की ओर भेजा जा रहा है। लेकिन यह रूट वाहन चालकों के लिए काफी लंबा पड़ रहा है। करीब 105 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर वाहन चालक कर रहे हैं। वहीं चक्कीमोड़ से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही होने के कारण टीटीआर चौक में भी सामान को हिमाचल लेकर आ रहे ट्रकों की कतारें लग गई। लोग भूखे-प्यासे इधर-उधर भटकते रहे और हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से कब पत्थर आफत बनकर बरस जाए इसका भी कोई पता नहीं। हालांकि चक्कीमोड़ में पुलिस कर्मचारी, फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम तैनात हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लेकिन शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद लगातार भूस्खलन व दलदल चक्कीमोड़ पर बना हुआ है। पहाड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से बीच-बीच कुछ छोटे वाहनों और बसों को निकाला गया।
गौर रहे कि एक अगस्त को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ में रात करीब 2:45 पर सड़क का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद सड़क को खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन दो अगस्त को शाम करीब 4:00 बजे सड़क पर बचा हुआ हिस्सा भी पहाड़ी दरकने के बाद ढह गया। इसके बाद यहां पर करीब एक सप्ताह तक कोई भी वाहन क्रॉस नहीं हो पाया। वहीं लोगों को पैदल चलने का रास्ता भी नहीं था। इसके मलबे पर सड़क का अस्थाई तौर पर निर्माण किया गया। इस पर से केवल हल्के वाहनों और बसों को ही चलाया गया था। इसके बाद भी सड़क कई बार बंद हो गई हैै। वहीं रविवार सुबह 11:00 बजे सड़क पर बड़ी दरारें देखने को मिली। इसके बाद से यहां पर बड़े वाहनों की आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
24 घंटे में निकाले 3000 से अधिक वाहन
शनिवार से रविवार सुबह तक हाइवे पर बीच-बीच में ट्रैफिक चला। इसके चलते 24 घंटे में 3000 वाहनों को पुलिस ने निकलवाया। हालांकि यह प्रयास लगातार जारी है। इसमें शिमला की ओर 2492 कारें, 210 पिकअप, 300 बसें और 283 छोटे ट्रक हैं। इसके अलावा 1200 भारी वाहनों को रवाना किया गया है। धर्मपुर-चक्कीमोड़ की ओर 200 ट्रक और 900 अन्य वाहनों को भेजा गया। इसके अलावा कुमारहट्टी-नाहन की ओर 430 ट्रक, 380 पिकअप और 680 एलएमवी वाहनों को डायवर्ट किया गया।

कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमाेड़ के समीप अस्थायी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमाेड़ के समीप अस्थायी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें