बादल फटने की जगह पर व्यवस्थाएं सुचारु करने के दिए आदेशसीपीएस व विधायक अवस्थी ने किया ज्यावला गांव का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। आगामी बरसात के लिए सरकार बिल्कुल तैयार है। इसके लिए प्रशासन के सभी के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। यह बात मंगलवार को कुनिहार नालागढ़ मार्ग के गंबरपुल और ज्यावला गांव में आए भारी भूस्खलन का जायज लेने पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने कही। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत के पश्चात मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर तुरंत व्यवस्था सुचारु की जाए। कहा कि पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले नाले से भविष्य में कोई नुकसान न हो इसके लिए विभाग कोई प्रपोजल तैयार करें। इसके अतिरिक्त गांव के लिए सड़क, पानी, बिजली आदि संबंधित सभी समस्याओं के एस्टिमेट की रिपोर्ट तैयार कर कार्य शुरू करें।
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बरसात के दौरान गंबरपुल में पानी की निकासी का समाधान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ज्यावला गांव के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि गांव की सुविधाओं को देखते हुए प्रपोजल तैयार की जाए। कहा कि प्रदेश सरकार बजट का प्रावधान तुरंत करेगी। इस मौके पर एसडीएम यादविंद्र पॉल सहित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।