फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीपीएस व एसडीएम की किसानों की साथ बैठक रही बेनतीजा

Wed, 03 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी की हरिपुर संडोली में किसानों से बातचीत करते सीपीएस रामकुमार चौधरी व उममंडला​धिकारी दिव्या
विज्ञापन
जमीन के एक समान रेट पर नहीं हुआ कोई भी समझौता
विज्ञापन


वीरवार के रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ होगी बैठक

दूसरे दिन भी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य रुका रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी की हरिपुर संडोली पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के कार्य दूसरे दिन भी नहीं चलने दिया। ग्रामीण एक समान रेट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को सीपीेएस रामकुमार, एसडीएम दिव्यांशु सिंघल व डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि एक जैसी जमीन को अलग-अलग रेट दिए गए हैं। जिन लोगों की जमीन उपजाऊ थी उन्हें कम और जिनकी जमीन बंजर थी उन्हें ज्यादा रेट दिया गया है। सराज माजरा की जमीन को 82 लाख रुपये बिस्वा दिया गया है जबकि अन्य लोगों को सात लाख रुपये दिया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से लाइन के निचली ओर आने वाले लोगों की सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। लाइन बनने से लोग अपने ही खेत में जाने से वंचित हो जाएंगे। इसके लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

संडोली पंचायत के नंबरदार चरणदास, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास, सिमरनजीत सिंह कुंडलस, कालूराम, भूपेंद्र सिंह, मोहनलाल, सुरेंद्र, सतनाम, सर्वेश, विजय, जसवंत सिंह, बरयाम सिंह, शंकर, संजीव कुमार, रामकुमार, वीरेंद्र, नरेंद्र, हर्ष कृषक, मनीष, प्रमोद, गुरमीत गुरजीत, अक्षर, लवी, रोहित, संदीप, मनु, गुरुदेव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने लाइन के कार्य को रोका था लेकिन रेलवे बोर्ड की ओर से तैनात प्रतिनिधि ने जो आश्वासन दिए थे उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस ने कहा कि जल शक्ति विभाग को सिंचाई की पाइप लाइन जोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने माना कि किसानों को जमीन के दाम कम मिले है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने उनकी पंचायत के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि किसानों की ओर से जो भी मांग उठाई जा रही है, उसे रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को भेजा जाए। लेकिन किसान रेट को लेकर अड़े रहे जिस पर वीरवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसमें रेट को लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें