फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद खुला कोविड आईसीयू वार्ड

विज्ञापन
सोलन अस्पताल में तैयार कोविड आईसीयू वार्ड। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बंद पड़े आईसीयू वार्ड को लगभग आठ माह बाद खोल दिया गया है। वार्ड में अब कोविड के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां पर छह बेड लगाए गए हैं और इन सभी बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा दी गई है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज कोविड आईसीयू वार्ड में किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ भी तैनात कर दिया है। हालांकि, शुरूआत में इस वार्ड को पोस्ट कोविड वार्ड का नाम दिया गया था, लेकिन अस्पताल अब इस वार्ड को कोविड वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

वार्ड को अक्तूबर माह में तैयार किया जा चुका था, लेकिन आज तक कोरोना मरीजों को आईसीयू वार्ड की सुविधा अस्पताल में नहीं दी जा रही थी। यही नहीं कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी इस वार्ड में ताला लटका था। वहीं, लोगों ने भी इस वार्ड को खोलने के लिए समय-समय पर आवाज उठाई थी, लेकिन पोस्ट कोविड आईसीयू वार्ड होने के कारण यहां पर गंभीर कोविड मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। इसे लेकर मरीजों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि आदेशानुसार पोस्ट कोविड आईसीयू को कोविड आईसीयू बनाया गया है। अस्पताल में आने वाले गंभीर कोविड मरीजों का इलाज अब इसी वार्ड में किया जाएगा। अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखकर आने वाले कोविड मरीजों को बनाए गए रैंप से वार्ड में पहुंचाया जाएगा।
इनसेट
आईसीयू वार्ड में पांच का स्टाफ तैनात
अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड में अस्पताल प्रशासन ने पांच लोगों की तैनाती कर दी है। इनमें दो चिकित्सक समेत दो नर्स व एक स्टाफ नर्स का स्टाफ हमेशा तैनात रहेगा। इससे पहले कोविड वार्ड को चलाने के लिए स्टाफ नहीं था। वहीं कोविड मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने के लिए अलग से रेम्प बनाया गया है, ताकि अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें