फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए काउंसलिंग 22

Sat, 16 Sep 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न पदों के लिए की जाएगी काउंसिलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उप निदेशक शिक्षा प्रारंभिक सोलन की ओर से 22 सितंबर को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक नाॅन मेडिकल और मेडिकल विषय में उन उम्मीदवारों के लिए अनुबंध आधार पर पद भरे जाने के लिए काउंसलिंग होगी। जिन्होंने संबंधित विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव ठाकुर ने दी। उन्होंनें कहा कि काउंसलिंग 22 सितंबर को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के चंबाघाट स्थित कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से आरंभ होगी।
उन्होंने कहा कि काउंसलिंग भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी नाॅन मेडिकल के कुल 19 पदों के लिए और टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी नाॅन मेडिकल के 19 पदों में 8 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनारक्षित वर्ग के लिए, 4 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, 6 पद इसी श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए और 1 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए हैं।
विज्ञापन


संजीव ठाकुर ने कहा कि टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों में से 13 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनारक्षित वर्ग के लिए, 2 पद इसी श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 4 पद इसी श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तथा 1 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए हैं।

उप निदेशक ने कहा कि इन पदों के लिए टीजीटी नाॅन मेडिकल के अनारक्षित अभ्यार्थियों की बीएड अगस्त 2003 उत्तीर्ण बैच तक, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीएड दिसंबर 2005 उत्तीर्ण बैच तक, अनुसूचित जाति वर्ग की बीएड दिसंबर 2018 उत्तीर्ण बैच तक और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बीएड दिसंबर 2021 उत्तीर्ण बैच तक होनी चाहिए। टीजीटी मेडिकल के अनारक्षित अभ्यर्थियों की बीएड दिसंबर 2007 उत्तीर्ण बैच तक, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीएड दिसंबर 2010 उत्तीर्ण बैच तक, अनुसूचित जाति वर्ग की बीएड दिसंबर 2017 उत्तीर्ण बैच तक और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बीएड अद्यतन उत्तीर्ण बैच तक होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों को काउंसिलिंग के समय 10वीं, 12वीं, बीएड प्रमाणपत्र, टीजीटी (टैट), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, नवीनतम पासपोर्ट फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय का पंजीकृत पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, सैनिक कल्याण के संबंधित उप निदेशक द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक के वार्ड का प्रमाणपत्र, डिस्चार्ज बुक (आर्मी) की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं वह अपना नाम व बायोडाटा कार्यालय की वेबसाइट www.ddeesolan.in से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें