दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस थाना के तहत फलोदन में पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एएसआई मदन सिंह, मुख्य आरक्षी नरेंद्र, गृहरक्षक पीसी सुंदर लाल निजी गाड़ी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान फलोदन के पीछे शील मोड़ नाम की जगह पर पहुंचे तो मोड़ में दाईं और एक व्यक्ति अपनी पीठ पर बोरी लिए हुए चला हुआ था, शक होने पर उसे रोका तो वह पुलिस को देख कर हड़बड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिला राम बताया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें को 12 बोतल शराब देसी शराब बरामद हुई। अवैध शराब रखने के जुर्म में उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।