फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 12 अगस्त तक करवा सकेंगे निगम में मतदाता सूचियों में नाम दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी आपत्ति के लिए भरा जा सकेगा प्रपत्र संख्या 04 से 06
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के मतदाताओं से आग्रह किया है कि 12 अगस्त तक मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करवाने अथवा अन्य दावों एवं आपत्तियों के लिए 12 अगस्त तक प्रपत्र 04, 05 एवं 06 का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियां संशोधन प्राधिकरण, तहसीलदार सोलन को प्रेषित की जानी चाहिए। दावे एवं आपत्तियां संशोधन प्राधिकरण के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने एजेंट के माध्यम से या डाक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती हैं। सभी दावे एवं आपत्तियां 12 अगस्त तक तहसीलदार सोलन के कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी 17 वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर लिया गया है। मतदाता सूचियां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, नगर निगम और तहसीलदार सोलन के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का निरीक्षण कार्यालय समय में किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें