फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: निगम की संपत्तियां निजी हाथों में सौंपने पर जताया रोष

Sat, 28 Sep 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलेस होटल चायल के कर्मचारियों ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम पैलेस होटल चायल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पैलेस होटल चायल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्यामानंद ने की। बैठक में पैलेस होटल को निजी हाथों में सौंपने पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की। इस होटल को भी ओएनएम के तहत लिया गया है।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष मनोज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की जो संपत्तियां निजी हाथों में सौंपी हैं, वह सुरक्षित नहीं है। निगम के जो होटल घाटे में चल रहे हैं। प्रदेश सरकार उन होटलों को घाटे से उबरने में सहयोग दें, तो वह होटल भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बैठक में पैलेस होटल चायल यूनियन के प्रधान समेत महासचिव सतीश, राजपाल, राजकुमार, मनु, गुरदेव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें