फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के वार्डों में निगम बनाएगा ई-लाइब्रेरी

Wed, 14 Jun 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
किताबों की जगह लगाए जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की भी करेंगे तैयारी
शहर में बने बुक हब और केंद्रीय पुस्तकालय में रहती है काफी भीड़
नेहा शर्मा
सोलन। शहर के वार्डों में नगर निगम की ओर से ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से जल्द टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में वार्ड छह में लाइब्रेरी बनेगी। इसके लिए जगह की तलाश पार्षद की ओर से शुरू कर दी है। इसके बाद अन्य वार्डों में जगह चयनित होने के बाद ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।
शहर में ई-लाइब्रेरी बनने से छात्रों की पढ़ाई करने आसानी हो जाएगी। इसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड रखे जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चे आसानी से किताबें डिजिटल ही पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं ई-लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा का भी खास ध्यान रखा जाएगा। इससे पाठक सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों की तैयारी के लिए यू-टयूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अध्ययन कर सकेंगे। इसका अधिकतर लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि वर्तमान में शहर में केवल दो पुस्तकालय हैं। जिनमें बुक हब और केंद्रीय पुस्तकालय शामिल है। यहां पर रोजाना सैकड़ों पाठकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में पुस्तकालय में काफी भीड़ देखने को मिलती है। भीड़ के कारण कई पाठकों को पुस्तकें नहीं मिल पाती, मजबूरन उन्हें वापर लौटना पड़ता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पाठकों को ज्यादा समस्या होती है। इस सबको देखते हुए वार्डों में छात्रों की शिक्षा बेहतर करनेे के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, वार्ड छह की पार्षद रेखा साहनी ने कहा कि वार्ड में जगह की तलाश शुरू कर दी है। जगह मिलने के बाद टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया जाएगा। इससे वार्ड के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें