फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला रेल लाइन पर चलने वाली सभी रेलगाड़ियों में एडवांस बुकिंग

Wed, 14 Jun 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन पर पुलिस को करनी पड़ रही है भीड़ काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। बाहरी राज्यों में दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान व स्कूलों में छुट्टियां होने से कालका शिमला रेललाइन में चलने वाली सभी रेलगाड़ियां पैक हैं। कालका रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पर्यटकों की इतनी भीड़ है कि रेलवे पुलिस को यहां पर भीड़ नियंत्रित करनी पड़ रही है। रोजाना बाहरी राज्यों से आने वाली सभी रेलगाड़ियों में शिमला जाने वाले पर्यटक पहुंच रहे हैं।
कालका रेलवे स्टेशन से शिमला के लिए पांच रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।। इसमें तीन गाड़ियां मिक्स हैं। एक आरक्षित है और एक अनारक्षित हैं। यह सभी गाड़ियां फुल चल रही हैं। इन सभी रेलगाड़ियों की एडवांस बुकिंग चल रही है। ज्यादातर पर्यटक बंगाल, यूपी, दिल्ली के पहुंच रहे हैं, जिन्होंने पहले ही अपनी बुकिंग करवा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालका रेलवे स्टेशन मास्टर सीता राम मीणा ने बताया कि गर्मी का सीजन देखते हुए कालका से शिमला के लिए आरक्षित व आनरक्षित पांच रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। सभी गाड़ियों में एडवांस बुकिंग चल रही हैं। इन दिनों रेलवे स्टेशन पर शिमला जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें