फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के हरेक वार्ड में निगम ने चलाया सफाई अभियान

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नाली की सफाइ करते निगम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गली, मोहल्ले, पार्क समेत अन्य जगहों की होगी साफ-सफाई
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर शहर को बनाया जा रहा स्वच्छ
10 अप्रैल तक निगम कर्मचारी शहर में चलाएंगे अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम की ओर से शहर के प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। रोजाना सफाई कर्मचारी गली, मोहल्लों, पार्क समेत सार्वजनिक स्थानों पर जाकर साफ-सफाई कर रहे हैं। गर्मियों के मौसम को देखते हुए यह विशेष सफाई अभियान चलाया गया है ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके और मच्छर भी न पनप सकें। निगम की ओर से इसके लिए 40 टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सफाई करती हैं।
विज्ञापन

अभियान सुबह 9:30 बजे शुरू होता है और शाम 5:00 बजे तक चलता है। वहीं इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। इस तरह से शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा रहा है। उधर, नगर निगम सोलन महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से शहर को साफ रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के पार्कों, नालों, नालियों, बस अड्डों समेत सभी वार्डों में सफाई की जा रही है। 10 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। अभियान का मकसद शहर को स्वच्छ बनाना है। शहरवासियों से अपील है कि वह भी अपना सहयोग इस अभियान में दें और अपने आसपास सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें